
थाना परिसर में पीसी करते सारण एसपी हर किशोर राय
सारण पुलिस ने कंटेनर ट्रक से बरामद किया दो क्विंटल गंजा,गिरफ्तार चार धंधेबाजों को भेज़ा जेल
मढ़ौरा : गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच-73 पर सरकारी गाछी से पुलि ने गुप्त सुचना के आधार पर एक कंटेनर से दो क्विंटल गंजा कें साथ जब्त किया Iजिसमें चार लोगों को गिरफ्तार कराने में भी पुलिस सफल रही।शुक्रवार को थाना परिसर में सारण एसपी हर किशोर राय ने पीसी कर बताया कि राजस्थान नम्बर वाले कंटेनर पर फूल झाड़ू लोड था, जिसके अंदर छुपा कर गांजा क़ा 10 बोरा पैकेट में दो सौ किलोग्राम्य रखा था Iगिरफ्तार लोगों में एक सीमावर्ती सिवान जिला कें जीबीनगर थाना क्षेत्र शंभोपुर गांव का अरमान अली हैं। जबकि अन्य तीन लोगों में राजस्थान कें झुंझनू जिला कें सुनिल कुमार औऱ रामचंद्र कुमार , चूरू जिला क़ा मांगे राम शामिल हैं।गिरफ्तार लोगों से पुलिस सुराग ले रही हैं। फिर धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस सूत्रो ने बताया कि एक गुप्त सुचना मिली थी I इसके आधार पर थानाध्यक्ष ने के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापामारी दल तैयार किया गया था। मढ़ौरा बाजार के करीब गुजर रही कंटेनर को जब रोकने का प्रयास किया गया तो कंटेनर ने पहले तो तेजी से निकलने का प्रयास किया लेकिन छापामारी दल ने बाद में कंटेनर को आगे से घेर कर रोक लिया I कंटेनर के चालक और खलासी के साथ केबिन में बैठे दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर कंटेनर की तलाशी ली गई I सघन तलाशी में कंटेनर के भीतर एक गुप्त केबिन से पुलिस ने गांजा भरा दस जूट का बोरा बरामद किया I बोरा में गांजा अलग अलग पैकेट में रखा गया था I पुलिस ने कांड संख्या 114/19 दर्ज कर चारों गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया।




Recent Comments