मढ़ौरा(सारण)।
थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर में एक वृद्ध का शव पुलिस ने घर के पीछे स्थित नहर के गड्ढे से बरामद किया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गयी ।
मृतक का नाम 65 वर्षीय छठ्ठू राय बताया गया है ।
परिजनों ने वृद्ध की आपसी दुश्मनी में पीट पीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुये गांव के ही ग्यारह लोगों को आरोपित किया है । घर वालो का कहना था की वृद्ध के साथ पहले मारपीट की गयी, पीट पीट कर हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिये आरोपियों ने पानी से भरे गढ़ढे़ में डाल दिया । घटना गुरुवार की देर संध्या की बतायी जा रही है । मामले में मृतक के पुत्र ने प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें उसी गांव के अवधेश राय सहीत ग्यारह लोगों को नामजद किया है।मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व छठ्ठु राय के एक पुत्र मनीष राय की शव नदी से बरामद हुई थी।परिजनों के अनुसार वह अपने गांव से एक बरात में भेल्दी गया था । इस दौरान 28 जून को उसका अपहरण कर लिया गया था और बाद में 30 जून को उसका शव एक तालाब से बरामद किया गया था ।




Recent Comments