हमारा बूथ ,कोरोना मुक्त का दिलाया संकल्प ।

पानापुर(सारण)संगठन की बदौलत ही कोई पार्टी बड़ी होती है । कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज शून्य से शिखर तक पहुँची है । उपरोक्त बातें तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह ने प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पानापुर में भाजपा के प्रखंडस्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में कही । उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात का जिक्र करते हुए कहा कि माननीय मोदीजी के कुशल नेतृत्व ने दुनिया के नक्शेकदम पर देश का मान बढ़ाया है । उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनसमस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहें एवं  संकल्प लें कि प्रखंड का हर बूथ कोरोना मुक्त हो । इससे पहले विधायक ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की ।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ,जिला प्रवक्ता मनोज कुमार गिरी,हरेंद्र प्रसाद सिंह ,रवींद्र सिंह ,रामज्ञास चौरसिया ,सुरेंद्र पंडित ,विजय प्रकाश तिवारी ,वेद प्रकाश तिवारी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित थे ।