बुनियादी विद्यालय अगहरा में सम्मान समारोह आयोजित

मढ़ौरा : शुक्रवार को प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय अगहरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे विद्यालय के ही शिक्षक सुधांशू शेखर शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के रूप में हुआ हैं । इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ललन महतो, अध्यक्ष वैधनाथ सिंह , विद्यालय प्रधान ज्ञानदेव सिंह ने किया । जिसमें सब से पहले स्वगत गीत एवम स्वागत भाषण में अवधेश पाण्डेय ने कहा कि इस कायक्रमों में उपस्थित स्कूल शिक्षक विजय कुमार ,रामपुकारा, वत्सनारायन ,अफरोज , ,नीतू ,राधा समेत अन्य्ा लोगों का अहम योगदान हैं । मंच संचालन मूंगा लाल शास्त्री ने किया मौक़े पार गौरब कुमार पंकज एवम ग्रामीण जनता उपस्थित थे।