चनपटिया से विवेक कुमार की रिपोर्ट :-


चनपटिया! स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। संपूर्ण मानव का अस्तित्व पृथ्वी व पर्यावरण पर निर्भर करता है। उक्त बातें नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर नप कार्यालय के परिसर में वृक्ष लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए कहा। इस दौरान नप कार्यालय परिसर में पाँच अशोक का पेड़ लगाया गया। नप ईओ श्री शिवांशु ने कहा कि पर्यावरण दूषित होने से लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। वर्तमान समय में जिस तरह से हरे-भरे वृक्षों की कटाई हो रही है। काटे गए वृक्षों की तुलना में अधिक नए वृक्ष नहीं लगाए गए तो पृथ्वी वृक्ष विहीन हो जाएगी। मौके पर प्रधान सहायक धर्मेंद्र कुमार, तहसीलदार संजय कुमार पांडेय, आदर्श कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।