सारण :पिकअप भान की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए, पीएमसीएच रेफर

परसा-मकेर परसा मुख्यपथ पर थाना क्षेत्र के चेतन परसा गाँव के समीप पिकउप भान की ठोकर से बाईक पर सवार दो ब्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी में मकेर थाना क्षेत्र जमालपुर गांव निवासी मंशी राम का पुत्र पशुराम राम तथा चिंतवन महतो का पुत्र शत्रोहन महतो बताया जाता है।दोनों जख्मी को स्थानीय लोगो द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्तिथि को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि दोनों जख्मी घर से बाईक से परसा आ रहा था।तभी अनियंत्रित पिकअप भान ने ठोकर मार दिया।और चालक पिकउप लेकर भागने लगा।अंजनी के समीप चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार घटना स्थल पहुँच पिकउप और छतिग्रस्त बाईक को जप्त कर लिया।
सारण :पिकअप भान की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए, पीएमसीएच रेफर




Recent Comments