खाना बनाने वाला छोटा सिलेण्डर फटा महिला जख्मी
मढ़ौरा (सारण)
घर में मेहमानों के लिये खाने बनाने के दौरान छोटा सिलेण्डर अचानक फट गया । सिलेण्डर के फटने से खाना बना रही महिला बुरी तरह से झुलस कर जख्मी हो गई । गौरा ओपी क्षेत्र के नरहरपुर टोला बसतपुर निवासी ईश्वर महतों की 28 वर्षीय पत्नी रंभा देवी बतायी गई है ।जख्मी महिला को मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लाया गया जहा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा था ।