सारण डीएम ने मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण का किया उद्घाटन 
#न्यूज़ इनपुट -विकास कुमार 

नगरा
खैरा पंचायत के हल्दी छपरा गाँव मे जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने मिशन इंद्रधनुष के तहत छोटे बच्चों को दवा पिलाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान  टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित लोगों के द्वारा लाये गये सभी छोटे बच्चो का टीकाकरण हुआ। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को काफी जोर शोर तरीके से शुरुआत की जा रही है, यह टीकाकरण हर स्वास्थ्य केंद्र पर चालू होगा।  ताकि नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चो को मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण किया जा सके। इस मौके पर सीएस डॉ ललित मोहन प्रसाद, डीआईओ डॉ जयश्री प्रसाद, नगरा चिकित्सा प्रभारी महेंद्र मोहन, प्रबन्धक ओमप्रकाश सहित दर्जनों डॉक्टर उपस्थित थे।