मढ़ौरा में बाइक से गिर युवक हुआ जख्मी, पटना रेफर
मढौरा (सारण):शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के असोईया निवासी पारस राम का 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बाइक से गिर जख्मी हो गया। परिजनों ने उपचार के लिये मढौरा रेफरल अस्पताल लाया , जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया। घटना गांव के पास स्थित पोखरा के पास की बतायी जाती है । युवक बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे सर में गंभीर जख्म बताया जाता है ।