सारण :आग में जले वृद्घ की मौत, मुखिया ने दी अनुदान राशि
#अभय सिंह

बनियापुर(सारण)
प्रखंड के सहाजितपुर में मंगल वार को झुलसे वृद्ध की बुधवार को मौत हो गई।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मंगलवार को सहाजितपुर गांव के दरोगा मांझी अपने पलानी में सोए थे,तभी ढिबरी की आग से पलानी में आग लग गई।आग लगने के बाद उसमें सोए 65 वर्षिय दरोगा मांझी झुलस गये।आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ।इस दुखद घटना के बाद स्थानीय मुखिया अंजलि राज व उनके पति मुन्ना सिंह ने पीड़ित परिवार को 6000 रुपये की आर्थिक मदद की।इस अवसर पर मुखिया पति मुन्ना सिंह के अलावा राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्रा, हवलदार मांझी,रमेन्द्र मांझी,पुनपुन मांझी आदि लोग उपस्थित थे।