सारण : नौ दिवसीय श्री हनुमत् पूजनोत्सव का 28 वाँ वार्षिक समारोह 17 मार्च से प्रारंभ

—————–

मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट ✍

—————–

⏩मशरक ( सारण ) :  मशरक रेलवे स्टेशन के शिव मंदिर के प्रांगण मे कल से  शुरू होने जा रहे श्री हनुमत् पूजनोत्सव का 28 वाँ वार्षिक समारोह की तैयारी और सजावट पूरी तरह एक वैवाहिक स्थल की तरह गई है.

शुभअखण्ड अष्टयाम् दिनांक 17 मार्च से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक जो 24 घंटे के लिए चलेगा।और 19 मार्च से 25 मार्च तक प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।जिसमें प्रवचन के लिए प्रवचनकर्ता अखिलेश मणिशण्डिल्य जी , सुश्री नीलम गायत्री जी, श्री कृष्ण चन्द्रशास्त्री जी, सुश्री मीरा जी, श्री विद्या भूषण जी उर्फ कवि जी आदि के  द्वारा राम नाम की भक्ति और हनुमान जी की गाथाओं का वर्णन किया जाएगा ।

प्रवचन दिवाकालिन 1 बजे से शाम  4 बजे तक और रात्रिकालीन प्रवचन 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगी। और 19 मार्च से पवन तिवारी के द्वारा संध्या 4 बजे से 6 बजे तक झांकी संकीर्तन होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक श्री दिनानाथ सिंह ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से लोगो मे ईश्वर के प्रति प्रेम जगा कर भक्तिमय माहौल बनाने की कोशिश करता रहता हूं।