सिवान :तीन दिवसीय नृत्य एवं नाट्य महोत्सव में शामिल कलाकार हुए सम्मानित
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
सिवान: शहर के टाउन हाल में तीन दिनों तक चले डॉ. राजेंद्र प्रसाद अखिल भारतीय नृत्य एवं नाट्य महोत्सव में शामिल कलाकारों को मंगलवार की रात सम्मानित किया गया। कलाकारों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर कला निकेतन के मुख्य संरक्षक मंसूर आलम, पूर्व डीडीसी राजकुमार ने सम्मानित किया। कला निकेतन के सचिव विजय शंकर पांडेय ने बताया कि जूनियर वर्ग में एकल नृत्य में प्रथम कटनी की अनुश्री, द्वितीय रायपुर की अर्पिता बोस, तृतीय रायपुर के निश्चल, रंगयात्रा में प्रथम रायपुर की मीता रहंगडाले, द्वितीय असम के गगन चौधरी, तृतीय जमसेदपुर के ए बाबू राय, अनुशासित दल में असम के गगन चौधरी, नाटक में प्रथम पश्चिम बंगल के ये हमारा देश, द्वितीय असम तेजपिया, तृतीय लखनऊ पॉलिटिकल पापा, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन अखिल प्रसाद, नृत्य शास्त्रीय एकल सीनियर वर्ग में प्रथम अनुश्री, द्वितीय रायपुर शायरी रहांगले, रायपुर खूशी सिंह सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, सह सचिव सुरेश कुमार प्रसाद, चंदन यादव, जितेंद्र यादव, धनंजय, पूनम गिरि, चंद्रमा सिंह, धर्मनाथ प्रसाद, हरिहर सिंह, मोहन गोयल, रीतेश कुमार, अभिषेक कुमार, इंतजार हुसैन, प्रीति कुमारी, अन्नू गोस्वामी, जूही पांडेय, निशा प्रभाकर, आशीष कुमार, आकाश कुमार, सीमा श्रीवास्तव, विजित श्रीवास्तव आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।




Recent Comments