रेल प्रशासन की सभी तैयारी पूर्ण,भारी संख्या में पुलिस बल रहेंगे तैनात

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
पूर्व मध्य रेलवे अंर्तगत सहरसा-मानसी रेलखण्ड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के आसपास की अतिक्रमित भूमि पर से अतिक्रमण हटाने की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।


17 मार्च की सुबह से एक बार फिर अतिक्रमण अभियान शुरू किया जायेगा। गुरूवार को रेल पुलिस इन्सपेक्टर अजूर्न कुमार यादव ने अतिक्रमित जगह का निरक्षण किया। साथ ही विधि व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया वही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत के साथ बैठक कर रणनिति पर विचार विमर्श भी किये। उन्होंने ने बताया कि वही इस अभियान को लेकर रेलवे और अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह कमर कस चूकी है।उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार अतिक्रमण हटना लगभग तय है क्योंकि प्रशासन ने मुक्कमल व्यवस्था कर रखी है साथ ही पिछली गलतीयों से सीख ले रखा है।

वही अभियान में किसी प्रकार का बाधा ना हो इसलिये महिला पुलिस बल को भी लगाया गया है। वही पुलिस लाठी बल,जेसीबी आदि की भी व्यवस्था कर ली गई। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेल के वरीय पदाधिकारीयों के भी इस अभियान में सामिल होने की बात कही जा रही है। वही वुधवार को अभियान को लेकर बाजार में दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि इस के अभियान में सिर्फ बिना रसीद वाले को हटाया जाऐगा या फिर सभी लोगों को। इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नही मिल पाई कि कहां तक अभियान चलेगा या फिर इस अभियान में सभी लोगों को हटाया जाऐगा ।

यहा बता दे कि अतिक्रमण की वजह से बीते कई महीनों से रेलवे का सौन्द्रीयकरण कार्य ठप पड़ा हुआ है। वही इस वार सिमरी बख्तियारपुर अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित इस अभियान का दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रयाप्त मात्रा में पुलिस बल भी लगाने की बात कहीं जा रही है। सवेरे यानि 17 मार्च से शुरू होने वाले अतिक्रमण अभियान को लेकर सिमरी बख्तियारपुर अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पण्डित को अतिक्रमण अभियान में दण्डाधिकरी नियुक्त किया गया है। वही एसडीओ सुमन प्रसाद ने अतिक्रमण अभियान में शांति व्यवस्था के लिए पुरुष पुलिस लाठी बल और महिला पुलिस लाठी बल की मांग की है।इसके साथ ही अतिक्रमण अभियान में विधि व्यवस्था के लिए रेलवे के पुलिस बल भी तैनात रहेंगे।

इस सम्बन्ध में समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक मण्डल अभियंता तरूण कुमार दास ने कहा कि अतिक्रमण की वजह से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के आसपास का सौन्द्रियकरण कार्य ठप पड़ा हुआ है, इसलिए खुद से अतिक्रमणकारी सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के विकास के लिए अतिक्रमित भूमि छोड़ दे.ज्ञात हो कि बीते एक साल से रेलवे की अतिक्रमित भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे कई प्रयास कर चुकी है परंतु हर बार जनप्रतिनिधियों के अतिक्रमणकारियों के बीच बचाव में कूद जाने की वजह से अतिक्रमण हटाओ अभियान पर ब्रेक लग जाता है।