गोरखपुर सड़क दुर्घटना में तरैया के एक महिला की मौत
तरैया (सारण):
गोरखपुर के खलीलाबाद में तरैया के एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है।मृतिका सिरमी गाँव निवासी श्रीकांत तिवारी की पत्नी कमलावती देवी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पति-पत्नी अपने पुत्र-पुत्री के साथ गोरखपुर रहते है।जहाँ मृतिका के पति एक निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य करते है।पति-पत्नी बाइक से तरैया अपने मित्र के अष्टयाम में भाग लेने के लिए आ रहे थे।तभी एक तेज गति से आते हुए ट्रक की चपेट में आ गये।जिससे पति घायल हो गये और पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।मृतिका को दो पुत्र और दो पुत्री है।पुत्र रवि,शशिकांत,पुत्री ज्योति एवं श्वाती के सर से माँ का साया उठ गया।घटना के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।