सारण :रेलटेल के फाईबर नेटवर्क से जुड़ने का रास्ता हुआ साफ, छपरा को जल्द मिलेगा उच्च स्तरीय इन्टरनेट सेवा – रुढी

⏭दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण :-अब सारणवासियों को ग्लोबल स्तर के तेज गति वाली इन्टरनेट सुविधा उपलब्ध हो सकेगा। स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री डिजिटल इण्डिया के तहत दूरसंचार विभाग ने रेलटेल के फाईबर नेटवर्क के तहत छपरा जिले को तेज गति का इन्टरनेट की सुविधा के लिए केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा के साथ एक बैठक के बाद रेलटेल को 7 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। उनहोंने बताया कि प्रधानमंत्री के 2022 न्यू इंडिया की परिकल्पना को साकार करने में अहम सहयोगी होगा।




Recent Comments