काराबंदी अब अपने परिजनों से भौतिक रुप से भी कर सकेंगे मुलाकात
छपरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा एवं अधीक्षक, मंडल कारा, सारण, छपरा के द्वारा महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएँ, बिहार, पटना प्राप्त पत्र के आलोक में बताया गया है कि पूर्व में करोना महामारी के चलते काराबंदियों को अपने परिजनों से भौतिक मुलाकात की व्यवस्था बंद कर दी गयी थी ताकि मिलने आने वाले परिजनों से किसी भी बंदी को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। अधीक्षक, मंडल कारा, सारण, छपरा के द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या में लगातार कर्मी दर्ज की जा रही है। विगत तीन माह में जिला कारा में संसीमित बंदियों अथवा कार्यरत कर्मियों में करोना संक्रमण का कोई भी नया मामला प्रतिवेदित नहीं हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि राज्य एवं सारण जिला में वर्तमान में सभी कारा कोराना संक्रमण से मुक्त है। प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक 15.11.2021 से बंदियों के परिजनों से मुलाकात हेतु ऑनलाईन मुलाकात (ई-मुलाकात) के साथ-साथ भौतिक मुलाकात व्यवस्था प्रारंभ कर दिया गया है। अब बंदियों के परिजन अपने बंदियों से भौतिक रुप में भी मुलाकात कर सकेंगे।




Recent Comments