सारण :नही रहे शिक्षाविद् प्रो0 रामचंद्र सिंह, शोक की लहर

मशरक (सारण)  :
मशरक महाविद्यालय मशरक के प्रो0 रामचंद्र सिंह का हृदयगति रूक जाने से उनके मशरक स्टेशन रोड स्थित आवास पर शनिवार को अहले दुख सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर पर शोक की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवियों राजनीतिक दल के लोगों ने गहरा शोक ब्यक्त किया। उनके निधन पर मशरक महाविद्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन प्राचार्य प्रो0 रामबाबू सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति हे ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक ब्यक्त करने वालों में प्राचार्य रामबाबू सिंह के अलावे प्रो0 रामनारायण सिंह, डाॅ0 ओमप्रकाश सिंह, प्रो0 जयकिशोर सिंह, राघो सिंह, शिवजी सिंह, प्रो0 जलेश्वर सिंह, अवधेश सिंह बबन सिंह, दीनानाथ सिंह, बलिन्द्र सिंह, रघुबंश सिंह, मुन्ना प्रसाद, प्रो0 मंकेश्वर सिंह, आफताब आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
                      वही मशरक महाविद्यालय सासी निकाय के अध्यक्ष व बनियापुर के राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने प्रो0 रामचंद्र सिंह के निधन गहरा शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिवार एक योग्य व अनुभवी शिक्षक खो दिया। उधर मशरक के पूर्व विधायक डाॅ0 हरेन्द्र किशोर सिंह ने प्रो0सिंह के निधन पर शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। जबकि बीजेपी नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पाण्डेय ने भी निधन पर गहरा शोक ब्यक्त किया है।