परवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के गोरेयाकोठी के लधी बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक के CSP केंद्र के संचालक नवनीत कुमार से अपराधियों ने हथियार के बल पर 6 लाख रुपये की लूट कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक CSP संचालक नवनीत कुमार अपने निजी बेलोरो से सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शाखा गोरेयाकोठी से छः लाख रुपए लेकर अपने CSP केंद्र पर आ रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोरियाकोठी ईंट चिमनी के पास ही हथियार के बल पर रुपये लूट कर अपराधी अपने बेलोरो से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।