जहाजपुर:आरोप-प्रत्यारोप के बीच पालिका की बैठक संपन्न
आज़ाद नेब
जहाजपुर 20 जुलाई। नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक सत्ता पक्ष ओर विपक्षी के पार्षदों की तीखी नोक झोक ओर आरोप प्रत्यारोप के बीच पालिकाध्यक्ष नरेश मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डेढ धंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में नगर में विकास कार्य कराने,स्वच्छता अभियान के साथ ही पालिका में एक नई जीप खरीदने का निर्णय भी हुआ।
बैठक में भाजपा मनोनीत पार्षद दिनेश पत्रिया ने तालाब से जलकुंम्भी हटाने, नगर मे किराए पर चल रही आंगनवाड़ी केन्द्रों का भवन निर्माण व ओर जिस वार्ड मे आंगनवाड़ी नही है उसमे नये आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव रखा जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया।

खादय सुरक्षा मे पात्र व्यक्तियों को जोड़ने के लिए बैठक मे कमेटी का गठन किया गया जिसमे चेयरमैन,अधिषासी अधिकारी,वाईस चेयरमैन,कांग्रेसी पार्षद शब्बीर मोहम्मद व भाजपा मनोनीत पार्षद महेन्द्र खटीक होगें।
बैठक मे साठ परिवारों को बी.पी.एल व बीस परिवारों को खादय सुरक्षा मे करने का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। भाजपा पार्षद राकेश पत्रिया ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे पट्टा अभियान की धज्जियां उड़ायें जाने का आरोप लगाते हुए कहा की पट्टा अभियान मे पालिका की उदासीनता के चलते इसका लाभ नगरवासीयों ना मिल पाना दुखद विषय है,इसका लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को समय पर मिले।
बैठक मे निर्दलीय पार्षद जैनिया हसन ने गाजी बाबा की दरगाह पर उर्स के दोहरान जो भी व्यवस्था हो वह नगर पालिका वहन करें जिसको पालिका बोर्ड ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
बोर्ड बैठक मे सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं की जानकारी देते हुए समाधान की मांग की। एक बारगी तो हंगामे के हालात उस समय पैदा हो गए जब विपक्षी पार्षदों ने पालिका उपाध्यक्ष के नेतृत्व में धार्मिक कार्यक्रमों में पालिका द्वारा राशि खर्च करने का मुद्वा उठाया। इस दौरान भाजपा के पार्षद आक्रोशित होकर एक साथ खडे हो कांग्रेस पार्षदों का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर आगे बढ रही हे। पंद्रह मिनट तक तकरार के बीच पालिकाध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया । तब जाकर हंगामा शांत हुआ।




Recent Comments