सारण :मशरक में स्वास्थ्य कर्मियों किया पाँचवे दिन भी हड़ताल से सेवायें थी प्रभावित                                
मशरक (सारण)
==== ===== ===== ====                             मशरक प्रखँड मुख्यालय स्थित पी.एच.सी. के समक्ष सम्विदा के आधार पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के बैनर तल्ले अपनी माँगो को लेकर आज पाँचवे दिन भी हड़ताल पर रहा तथा धरना-प्रदर्शन किया. इनके हड़ताल से ओ.पी.डी. सेवा पूर्ण रूप से ठप्प है. जिससे इलाज कराने आये रोगियों को परेशान होकर वापस जाना पड़ रहा है तथा प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ रहा है. हालांकि इनके द्वारा मानवता के नाते इमर्जेन्सी सेवा बरकरार रखा गया है. हड़ताल कर्मियों ने कहा कि फिलहाल शान्ति पूर्वक धरना-प्रदर्शन चल रहा है. इसके बाद शान्ति पूर्वक रैली निकालने की  योजना है. उन्होंने बताया कि समान कार्य समान वेतन सहित सात सुत्री माँगो को लेकर अनिश्चित काल तक हड़ताल जारी रहेगा. हड़ताल में सभी एम.बी.बी.एस. (एम.ओ.), आयुष चिकित्सक, आशा, ममता, स्वस्थ प्रबंधक, संजीवनी डाटा अपरेटर, ए.एन.एम. (आर), के.टी.एस., कुरियर, 102 एम्बुलेंस आदि शामिल हैं.                 .                                         झोला छाप क्वेक चिकित्सकों का हो रहा बल्ले-बल्ले.                          ————————————— इन सम्विदा स्वास्थ्य कर्मियों को हड़ताल पर चले जाने से क्षेत्र के झोला छाप क्वेक चिकित्सकों का बल्ले-बल्ले होने लगे हैं. सर्दी-जुकाम, बुखार, पेटदर्द आदि साधारण बीमारी के रोगियों का रूख अब क्वेक चिकित्सकों की ओर हो गया है.