सारण :दवा एजेंट को पिस्तौल दिखा कर 25 हजार रुपये लूटे
#अभय सिंह

बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर से जनता बजार जाने वाली मुख्य सड़क बरैठा गांव के नजदीक छव अपराधियों ने दवा एजेंट को पिस्तौल दिखा कर 25 हजार रुपये लूट लिया। जिसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।
जिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि छपरा के संजय फर्मा का एजेंट आनंद कुमार पाठक ने जनता बजार से आखीरी कलेक्शन कर के वापस आ रहा था कि उक्त स्थान पर छव अपराधियों ने एजेंट के बाइक को ओवर टेक कर उसे रोक दिया। तथा एजेंट के माथे पर पिस्तौल तान दिया। तथा पिस्तौल के बल पर दवा एजेंट से लगभग 25 हजार रुपया, मोबाइल तथा चांदी की दो अंगुठी लूट लिया। जहां उक्त एजेंट कुछ समझ पाता कि अपराधियों ने एजेंट के बाइक का चाभी और पल्क निकाल कर दूर फेंक दिया। पीड़ित द्वारा बताया गया कि उक्त सभी अपराधी लाल रंग के कपड़े से मुंह बांधे तीन बाइक पर छः अपराधी सवार थे। जिन सभी अपराधियों के पास पिस्तौल मौजूद था। जिसमें तीन अपराधियों ने पीड़ित के माथे पर पिस्तौल भीड़ा कर इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद उक्त सभी अपराधी पूनः वही से जनता बजार के वापस निकल पड़े। जिस घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार मौके पर पहुंच जांच-परताल कर रहे है। जिसमें समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी नहीं हो पाई है।