सारण :दरियापुर प्रखंड सभागार भवन में सरपंच संघ की बैठक
परसा-
दरियापुर प्रखंड सभागार भवन में सरपंच संघ की बैठक प्रखण्डअध्यक्ष उमेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन हुआ।बैठक में पंच एव सरपंच के मानदेय में बृधि ग्राम कचहरी में सुनवाई के दौरान प्रसाशनिक व्यवस्था पंचायतो में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओ की निगरानी समिति में सरपंचो को शामिल करने समेत कई मुद्दों पर बिचार बिमर्श किया गया।बैठक में ग्राम कचहरी में न्यायमित्र न्याय सचिव की उपस्थिति सुनिश्चित कराने से सम्बंधित बीडीओ को ज्ञापन दिया गया।बैठक में बीडीओ रमेश कुमार सिंह सरपंच चन्द्र मोहन प्रसाद दिनेश महतो सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा सुरेश पाण्डेय श्याम बिहारी सिंह भूषण राय आदि सरपंच शामिल थे।




Recent Comments