सारण :खुले मे शौच मुक्त होंगे एकमा के तीन पंचायत-बीडीओ
आमडाढी, चनचौरा तथा परसा पूर्वी का हुआ चयन।
——-
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
——
रसूलपुर
-एकमा प्रख॔ड के बीडीओ अखिलेश कुमार ने कहा है कि प्रख॔ड के तीन पंचायत जूलाई के अन्त तक पूर्ण रूपेण खुले मे शौच मुक्त हो जाएँगे।इसके लिए आमडाढ़ी,चनचौरा तथा परसा पूर्वी को चयन किया गया है।लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत माधोपुर गाँव में मुखिया बिजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता मे शनिवार को हुई बैठक में जानकारी देते हुए बीडीओ ने कहा कि इस अभियान के तहत चनचौरा पंचायत को सीडीपीओ रीता सिन्हा, आमडाढ़ी पंचायत को बीडीओ अखिलेश कुमार तथा परसा पूर्वी पंचायत को कार्यक्रमपदाधिकारी मुकेश कुमार ने डीएम के निर्देशानुसार गोद लिया है।इन तीनों पंचायतों को जूलाई माह के अन्त तक खुले में शौच मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है।चनचौरा के मुखिया ने बताया कि माधोपुर गाँव में पंचायत की सभी सेविका व सहायिकाओं की बैठक सीडीपीओ की अध्यक्षता में वार्ड़ न: 10 में सम्पन्न हुआ जिसमें सभी सेविका व सहायिकाओं को शौचालय बिहीन घरों में जाकर सम्पर्क करने का निर्देश दिया गया।मौके पर रोजगार सेवक जे.एन.पांडेय, साहेब तिवारी, अजीत राय,यशवंत राय,ललन यादव, दिग्विजय उपाध्याय, भुट्टी बाबा, गौतम महतो,पृथ्वी चन्द राम आदि मौजूद थे ।





Recent Comments