सारण :मढौरा में देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
मढ़ौरा /सारण
गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने छापे मारी कर एक शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया l इस संबंध में थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज ओलहनपुर निवासी राजेन्द्र महतो है l ग्रामीणों की शिकायत थी कि राजेन्द्र महतो द्वरा देशी शराब चोरी छिपे बेचा जाता है जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देशी शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया गया l