सारण :शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार ,भेजा जेल 
कुन्दन कुमार 
गड़खा(सारण)
गड़खा,पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मजलिसपुर मोड़ के पास छापेमारी कर शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया धंधेबाज भुवनेश्वर राय पोहियां गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बताया कि धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है।