सारण :तीन दिवसीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद् अध्यक्षा ने हरी झंडी दिखाकर किया 
#स्टूडेंट्स क्लब, अमनौर के खिलाड़ी आशीष कुमार ने  दस हजार मीटर की दौड़ में अपना परचम लहराया
#कुलदीप कुमार महासेठ की रिपोर्ट 

अमनौर 
अमनौर में आयोजित तीन दिवसीय सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में  स्टूडेंट्स क्लब, अमनौर के खिलाड़ी आशीष कुमार ने  दस हजार मीटर की दौड़ में अपना परचम लहराया. जबकि पांच हजार मीटर की दौड़ में एनवाईएसी, छपरा के अंजली कुमारी ने  बाजी मारी. रविवार से  आयोजित उक्त सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद् अध्यक्षा मीणा अरुण ने हरी झंडी दिखा किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत की धुन के साथ हुई. वहीं हरी झंडी दिखाने के पूर्व  जिला परिषद् अध्यक्षा मीणा अरुण ने सभी प्रतिभागियों से परिचिय प्राप्त किया.पहले दिन आयोजित  दस हजार मीटर पुरुष वर्ग  की दौड़ में स्टुडेंट क्लब, अमनौर के आशीष कुमार प्रथम,  एनवाईएसी, छपरा के प्रमोद कुमार द्वितीय तथा एनवाईएसी, छपरा के सरोज कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं पांच हजार मीटर महिला वर्ग में एनवाईएसी, छपरा के अंजली कुमारी प्रथम, स्टुडेंट क्लब, अमनौर के आदिती कुमारी द्वितीय तथा स्टुडेंट क्लब, अमनौर के संजना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर  खेल के इस महाकुंभ में अपना परचम लहराया. 

उक्त मौके पर सारण जिला  एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव गजेन्द्र सिंह, श्यामदेव सिंह, निर्मल ठाकुर, अमित सौरभ, आयोजन समिति के सचिव ब्रिजकिशोर सिंह,आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन पुरी, प्रतियोगिता के संचालक चंदन सिंह, शुभम कुमार ट्रैक मैन दिनेश प्रसाद, अम्बिका प्रसाद जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे. मंच संचालन पप्पू से ने किया .