दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। प्रखंड के उसरी चांदपुर गांव निवासी व भारतीय जीवन बीमा के वरिष्ठ अभिकर्त्ता समाजसेवी रणविजय प्रसाद ने गत रात्रि पानापुर प्रखंड के कोंध भगवानपुर गांव स्थित मुसहर टोली में हुए भीषण अग्निकांड के अग्नि पीड़ितों के बीच सोमवार को साड़ी और कमल का वितरण किया। समाजसेवी रणविजय प्रसाद ने बताया कि इस ठंड की ठिठुरन और पीड़ितों के उजड़े हुए आशियाने को देखकर उनका कलेजा दहल गया। उन्होंने कहा कि मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूँ, बल्कि इसी समाज में पढ़ा लिखा और बड़ा हुआ हूँ। मैंने हमेशा सामाजिक रूप से कार्य किया है और इतनी बड़ी मुसीबत झेल चुके इन अग्नि पीड़ितों को अगर इस हाल में छोड़ दूं तो यह उनके साथ नाइंसाफी होगी। भगवान भी हम जैसे इंसानों को इस धरती पर भेज कर कोस्ता रह जाएगा।क्योंकि इंसान ही इंसान के काम आते हैं। हमें सुबह में अखबार के माध्यम से जानकारी हुआ कि भगवानपुर मुसहर टोली में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई और करीब दो दर्जन से अधिक घर इसके चपेट में आ गए। जिसके बाद उन्होंने अग्नि पीड़ितों से मिलकर पीड़ित परिवारों के बीच साड़ी और कंबल का वितरण किया। उन्होंने क्षेत्र के और भी समाजसेवी और पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार के मदद के लिए वे लोग आगे आए और अग्नि पीड़ितों को सहयोग करें। साथी उन्होंने उन्होंने स्थानीय प्रशासन मांग किया कि अग्नि पीड़ितों को तत्काल खाद्य सामग्री की व्यवस्था कराई जाए तथा उनके क्षति का आकलन करते हुए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए एवं अपने घर से बेघर हुए अग्नि पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित कर पक्का मकान का निर्माण कराई जाए।