सारण : मशाल जुलूस निकाल लोगो को किया जागरूक
#अजहर करीम 

इसुआपुर-
बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाज से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प को लेकर जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार की शाम इसुआपुर में मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमे एसडीओ मरहौरा संजय कुमार राय समेत सैकड़ो जदयू महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कोढ़ को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। वहीं 21 जनवरी को मानव श्रींखला में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। जुलूस में मुख्य रूप से जदयू प्रखंड अध्यक्ष छबिनाथ सिंह, केश्वर नट, सिकंदर राम, गोविंद शर्मा, अनवर हुसैन, अज़हर करीम, श्याम प्रसाद, लंकेश बाबा, मुद्रिका बांसफोड़, बसंती देवी, कांति देवी, उर्मिला देवी, समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।