सारण:सांसद ने आवास पर सुनी प्रधानमन्त्री की मन की बात 
अमनौर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित 37वां मन की बात को सांसद अपने आवास पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ ध्यान पूर्वक सुना . पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राजीव प्रताप रुडी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ रेडियो से प्रसारित  मन की बात  सुनने के बाद कहा कि देश के यशस्वी व लोकप्रिय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात ने देश के सवा सौ करोड़ जनता के दिलों में छाप बनकर उभरा है. उनके द्वारा कही गई हर बातें खास कर देश के सुरक्षा में लगे जवानों व दीपावली – छठ पूजा की महत्ता, खादी के प्रति जागरूकता को लोगों ने  गंभीरता से सुना. उन्होंने कहा कि भाजपा व नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है. 2022 तक देश  न्यू इंडिया,  स्वच्छ इंडिया,  भ्रष्टाचार मुक्त इंडिया तथा विश्व शक्ति के रूप में  बनकर तैयार होगा. उक्त मौके पर पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, राज्य परिषद् के सदस्य राकेश कुमार सिंह, संजीव सिंह,राजीव सिंह,  बलिराम तिवारी, श्याम सुंदर सिंह आदि लोग उपस्थित थे.