
दो पाली मे चले केन्द्रीय विद्यालय:: सिग्रीवाल
मशरक(सारण) : मशरक थाना क्षेत्र के मशरक छपरा हाइवे पर अवस्थित केन्द्रीय विद्यालय मशरक को दो पाली मे चलाने की मांग स्थानीय महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने 04/07/2019 को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान केन्द्रीय विद्यालय मशरक का मामला उठाया कि महाराजगंज संसदीय के मशरक में केन्द्रीय विद्यालय स्थापित हैं वर्तमान में इस विधालय में एक पाली की पढ़ाई होती है विदित हो महाराजगंज दो जिलो में विस्तारित हैं और आबादी के दृष्टि से मेरा संसदीय क्षेत्र काफी बड़ा है इतनी बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी चुनौतीपूर्ण है अधिक से अधिक अभिभावक चाहते हैं उनका बच्चा अच्छे विधालय में पढ़े । अभिभावक जब अच्छे विधालय की खोज करते हैं तो केन्द्रीय विद्यालय की तरफ नजर जाता है जिसके लिए केन्द्रीय विद्यालय मशरक मे दो पाली की पढ़ाई जरूरी है । श्री सिग्रीवाल ने माननीय अध्यक्ष के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्री से आग्रह किया कि केन्द्रीय विद्यालय मशरक को दो पाली में चलाने हेतु आवश्यक कारवाई की जाये । उनके इस मांग से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई । और भाजपा मंडल अध्यक्ष रविरंजन सिंह उर्फ मंटू, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ,शुभनारायण सिंह, गौतम ओझा, बीरबल प्रसाद, त्रिभुवन तिवारी, मुसाफिर सिंह,उमा प्रसाद, गोपालवाडी के बसंत कुमार सिंह, भुटटू सिंह, श्याम बिहारी सिंह, सामाजिक क्रार्यक्रता चन्द्रकेतु नारायण सिंह, ने सांसद को बंधाई दिया ।




Recent Comments