सारण :तरैया के युवक की ट्रेन से कटकर कोलकत्ता में मौत,शोक में डूबा परिवार

#रिपोर्ट सुरभि तिवारी
तरैया:09अप्रैल 2018:
माधोपुर छोटा गांव के एक युवक की मौत कलकत्ता में ट्रेन से कटकर हो गयी। मृतक मो. मौलाजिम का 22 वर्षीय पुत्र शैफ अली बताया जाता है।इस सम्बंध में मृतक के परिजन मो. शमशाद खान ने बताया कि उक्त युवक कोलकाता में बाली स्टेशन पर रेल पटरी लाइन को क्रॉस कर रहा था। कि अचानक ट्रेन आ गई और उक्त युवक की दोनों पैर एवम एक हाथ कट गया।जिससे उक्त युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।उक्त युवक अपने परिवार की भरण पोषण के लिये वहां चालक का कार्य करता था।शैफ अली ट्रक चालक था।इधर उक्त युवक शादी भी मई माह होना था।इधर मोबाइल से उक्त घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया हैं।इधर शव लाने के लिये परिजन कोलकाता के लिये रवाना हो गए है।
*शादी से पहले दूल्हे की मौत,घर मे छाया मातमी सन्नता*
मृतक शैफ अली की शादी इसी वर्ष मई 2018 में होने वाली थी।घर मे शादी की तैयारियां चल रही थी।मृतक अपने परिवार के भरण पोषण के लिए कोलकत्ता में ट्रक चलता था।शादी के लिए इसी माह में घर आने वाला था।घर के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे।दूल्हे के घर आने की इंतजार कर रहे थे।तभी मोबाइल पर मृतक के घर उसके ट्रेन से कटकर मरने की खबर आयी।जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।और मृतक का गाँव शोक में डूब गया है।