पानापुर(सारण)प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार स्थित रामजानकी पुस्तकालय में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई । इस बैठक में आगामी 7 जून को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बिहार जन संवाद  कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गयी । कार्यकर्ताओं ने इस वर्चुअल रैली की सफलता के लिए रैली किये जानेवाले प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की । बैठक में तरैया के पूर्व विधायक जनक सिंह ,तरैया विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ,जिला प्रवक्ता मनोज कुमार गिरी ,सुरेंद्र पंडित ,रामज्ञास चौरसिया ,हरेंद्र प्रसाद सिंह ,जनक सहनी ,नंदलाल राम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।