विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार

बगहा पुलिस जिला के रामनगर प्रखंड के डुमरी थाना के अंतर्गत पथरी गाँव के नजदीक सेवरही कुँटी में अन्नकुट भोज का आयोजन श्री श्री 108 श्री चंद्र भूषण दास महराज जी के नेतृत्व में किया गया। बताते चलें कि जब श्री राम असत्य पर सत्य की विजय पाकर अयोध्या नगरी लौटे थे,उसी के उपलक्ष्य में यह आयोजन हुआ था । तब दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा के दिन माता कैकेयी ने 56 प्रकार के भोजन बना कर भगवान श्रीराम को खिलाया था।
तब से यह प्रथा चली आ रही है,
और इसी प्रथा को निभाते हुए हर एक साल सेवरही कुट्टी पर इस भोज का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं और साधू-संतों एवं आम नागरिकों को खिलाते हैं। इस शुभ मौके पर पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव एवं गुड्डू कुमार, जावेद कुमार, चुनू गिरी, अर्पित कुमार, राजेश शास्त्री,बाबा भगवान दास आदि थे।