मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में खेत में गिराये गये धान के बीज के नुक़सान को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट में मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल मां बेटी को इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में पीड़ित महिला हासिम साई के चालीस वर्षीय पत्नी दरूदल खातुन ने बताया कि खेत में धान का बीज गिरा हुआ है उसी को पड़ोसी द्वारा नुकसान किया जा रहा था ।उसी पर बोलने पर मारपीट की गई। जिसमें वो घायल हो गई। आवेदन में दुखा साई,मनौउर साईं समेत तीन को आरोपित किया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं मशरक थाना क्षेत्र के हसाफीर गांव में दरवाजे पर चापाकल से पानी लेने गयी वृद्ध महिला को अचानक बंदर ने आकर धक्का देकर काटकर जख्मी कर दिया। परिजनों द्वारा जख्मी हालत में मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां वृद्ध महिला की पहचान गगनदेव राय की सतर वर्षीय पत्नी सुगापति देवी के रूप में हुई। मामले में गगनदेव राय ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक बढ़ गया। जिससे पानी लेने चापाकल पर पानी लेने के दौरान पहले बंदर ने धक्का दे दिया फिर काट कर घायल कर दिया।




Recent Comments