सारण :तरैया रेफरल अस्पताल का अल्ट्रासाउंड बन्द, महिला मरीजो ने की हंगमा

#सुरभि तिवारी /सारण
तरैया।09अप्रैल 2018:
रेफरल अस्पताल तरैया में दस दिनों से अल्ट्रा साउंड मशीन बन्द है।कक्ष के बाहर मशीन खराब है का बोर्ड लगा है।सोमवार को आयोजित प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा शिविर में गर्भवती महिलाए पहुँची तो चिकित्सक जब उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने का परामर्श दिया तो महिलाए अल्ट्रासाउंड कक्ष के पास पहुँची तो देखा कि मशीन खराब है का बोर्ड लगा है और कक्ष बन्द है जिसपर महिलाए हंगामा करने लगी।शिविर में गर्भवती महिलाओं का जांच कर चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड के लिये लिखा था।साथ ही महिलाओं के परिजनों ने भी जमकर हंगामा किया।महिला मरीज रेखा देवी ,मनोरमा देवी ,कुमारी सुमन ,गायत्री देवी आदि ने कहा कि हमलोग रुपये लेकर नही आये हैं।और अस्पताल का अल्ट्रासाउंड बंद है इस स्थिति में हम कहा और कैसे अल्ट्रा साउंड कराये।जब इस सम्बंध में अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नबाब अख्तर जिलानी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि अल्ट्रा साउंड संचालन के लिए टेंडर होता है।यहाँ जिस एजेंसी को टेंडर था उसका समय समाप्त हो गया है।एजेंसी संचालक का रुपया भी अभी सरकार के पास बकाया है।पुनः टेंडर मिलते ही अल्ट्रा साउंड शुरू हो जायेगा। अस्पताल के पोषक क्षेत्रान्तर्गत छियासी गांव आते है।जबकि यहाँ से छपरा की दूरी 40 किलोमीटर दूरी पर है।इस क्षेत्र के लिये यह एक मात्र अस्पताल हैं।अल्ट्रासाउंड नही होने से यहाँ के महिला मरीजो को परेशानी हो रही है।
*प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा शिविर में महिलाओं का नही हो सका अल्ट्रासाउंड*
रेफरल अस्पताल में माह के प्रत्येक 09 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा शिविर का आयोजन होता है।जिसमे गर्भवती महिलाओं का आवश्यक जाँच किया जाता है।और अल्ट्रासाउंड किया जाता है।इस दिन अस्पताल में दूर दराज से सैकड़ो गर्भवती महिलाएं पहुँचती है।भलुआ,राजधानी,कोड़र,डुमरी,तरैया,शीतलपुर,माधोपुर,मुरलीपुर, हखपुरा आदि गाँवो के मरीजो की परेशानी बढ़ गयी है ।