सारण/ तरैया
रेफरल अस्पताल तरैया व शिविरों में गुरुवार को 100 लोगों का कोरोना जांच की गई।जिसमें 11 लोगों का जांच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है।अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबन्धक नवाब अख्तर गिलानी ने बताया कि रेफरल अस्पताल व चयनित शिविरों में 100 लोगों की रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से जांच किया गया।जिसमें तरैया में 02,अंधरबाड़ी में 01,रामपुर केशव में 01,मोरिया में 01, पोखरेड़ा में 01,धेनुकी में 01, परौना में 04 सहित कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले है।जिन्हें होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।अब प्रखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 149 हो गई है।




Recent Comments