ट्रैक्टर की ठोकर से छात्र जख्मी-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज -:
“””””‘””””’
मुफ्फसिल थानाक्षेत्र क्षेत्र के मखदुमगंज गाँव मे घाट से बालू लोड कर निकल रही एक टैक्टर की चपेट मे आकर मखदुमगंज दलित बस्ती का एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे आनन फानन मे लेकर परिजनो के द्वारा छपरा सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है घटना बुधवार की संध्या 4 बजे की बताई जाती है जख्मी छात्र मखदुमगंज के दलित बस्ती निवासी बरजून माँझी का 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार माँझी बताया जाता है गाँव के सरकारी विधालय मे चौथी कक्षा का छात्र है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र घर से निकल सडक पार कर रहा था तभी घाट से बालू लोड कर आ रही एक टैक्टर की चपेट मे आ गया जिस घटना मे छात्र का दाहिया पैर गंभीर रूप से जख्मी बताया जाता है वही इस घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक गाडी छोड मौके से फरार गया । समाचार प्रेषण तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नही हो पाई थी ।




Recent Comments