
पचरुखी के कल्याणपुर में भाजपा ने मनाई अंबेदकर की जयंती
——————————————–
———————————————
पचरुखी (सीवान)
प्रखंड के कल्याणपुर गांव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ सिंह पटेल के नेतृत्व में भारत रत्न डा• भीमराव अंबेदकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब की जयंती मनाई गयी।बाबा साहेब के योगदान की चर्चा करते हुए श्री पटेल ने कहा कि सही मायनों में देखा जाए तो बाबा साहेब की यह जयंती विश्व ज्ञान दिवस के रूप में मनानी जानी चाहिए।वह पिछड़े-दलित और महिलाओं के मसीहा थे।वहीं भाजपा नेता धर्मेंद्र पटेल ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार,आधुनिक राष्ट्र निर्माता ,पीड़ित मानवता के मसीहा, विश्व का ज्ञान दीप ,सिम्बल आफ नोलेज,चैंपियन आफ सोशल जस्टिस थे।उनकी 126वीं जयंती पर हम उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेते हैं।मौके पर गब्बर यादव,जितेंद्र सिंह पटेल,अंबालाल शर्मा,लालबाबू तिवारी,धर्मनाथ राम,सुनील रावत,उदय कुशवाहा,पप्पू सिंह,आदित्य सिंह पटेल,अशोक राम,रमेंद्र प्रसाद,सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments