सारण :स्वच्छ छपरा अभियान में सैकड़ो स्वयंसेवकों ने स्थानिय दुकानदारों के साथ श्रमदान करके चलाया अभियान

छपरा
स्वचछता को कृतसंकल्पित स्वच्छ छपरा अभियान के सैकड़ो स्वयंसेवकों ने स्थानिय दुकानदारों के साथ श्रमदान करके स्टेशन रोड़ भगवान बाजार की सफाई कर स्थानिय लोगों को स्वच्छता का संदेश देकर यह पुनः साबित किया कि स्वच्छता के प्रति समर्पित यह अभियान अभीं भी अपने लक्ष्य पर कायम है और इसका यह संकल्प अहर्निश चलता रहेगा।अभियान के संयोजक श्री यशवंत सिंह के नेतृत्व मे सैकड़ो स्वयंसेवक ,स्थानिय दुकानदार,छात्र तथा छात्रायें,महिलायें एवं नौजवानो ने भाग लिया।कचड़ा,कूड़ा उठाने ,झाड़ू लगाने के साथ साथ पूरे स्टेशन रोड मे ब्लीचींग पाउडर का भी छिड़काव किया गया।
श्रमदान के पश्चात स्थानिय दुकानदारों तथा आम लोगों के साथ बैठक कर एक स्थानिय कमीटी का निर्माण किया गया जो इस इलाके की साफ सफाई का ध्यान रखेगी तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। कमेटी मे निम्न सदस्य चुने गये : हेमंत कुमार, शत्रुधन कुमार, प्रवीण रंजन सिंह, धर्मेंद्र कुमार धर्म, गोपाल कुमार.
आज के श्रमदान से सफाई तथा जनजागरण की सूचना नगर निगम को पूर्व मे हीं लिखीत रूप मे दी गयी थी तथा उनके स्तर से कुछ सफाई के साधनों तथा सफाई मजदूरों की सहायता भी मांगी गयी थी ।निगम के महापौर ने सब पर स्वीकृति के साथ साथ अपनी भी सहभागिता की सहमति दी थी ,पर आश्चर्य स्वयं की उपस्थिति तो छोड़िये, निगम ने कोई आवश्यक सहायता भी देना गवारा नहीं किया जो स्वच्छता तथा अपनी जिम्मेवारी के प्रति उसकी लापरवाही तथा मनमानी को दर्शाता है।
निगम के इस गम्भीर अनदेखी के बाद भी अपने संसाधनों तथा अपने बूते अभियान के सदस्यों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया इसके लिये संयोजक श्री सिंह ने अभियान के स्वयंसेवकों ,स्थानिय नागरिकों ,दुकानदारों को धन्यवाद अर्पित किया है साथ हीं यह विश्वास व्यक्त किया है कि आम लोगों की जागरुकता की बदौलत सफाई के लिये जिम्मेवार लोगों पर लगाम लगा दी जायेगी ।आने वाले दिनों में सफाई के नाम पर होने वाल खर्च को निगम को सार्वजनिक करने के लिये मजबूर किया जायेगा।
आज के श्रमदान में साकेत सिंह.कश्मीरा सिंह.राजीव गुप्ता.बसंत सिंह. शैलेन्द्र साधु. अमित कुमार. विकास तिवारी. हेमंत कुमार. पवन उपाध्याय. आदित्य परमार. प्रकाश राज. सागर जैस्वाल. रितेश कुमार. प्रवीण रंजन सिंह. अलोक रंजन. धर्मेंद्र कुमार.शत्रुधन कुमार. गोपाल कुमार. गौरव चांदगोठिअ. सनी पठान. मनोहर यादव. दीपक कुमार. राजीव कुमार. अनीता कुमारी. खुसबू पांडेय एवं सैकड़ो की संख्या में भगवान बाजार के लोग उपस्थित थे.
साभार :मनोरंजन पाठक /छपरा