सारण :आईटीबीपी के जवान की पत्नी ने की खुदकुशी -:
#””””””””””””””””””””””‘””””””””””‘””””””””””””””#
मृतका की माँ ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप , प्राथमिकी दर्ज -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””’#
पुलिस ने मृतका के सास ससुर एवं जेठानी को किया गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””'”‘#
डोरीगंज -:
“”””””””””
बीते सोमवार की दोपहर एक विवाहिता व आईटीबीपी के जवान की पत्नी ने गले मे फंदा डाल खुदकुशी कर ली जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची मुफस्सिल पुलिस के द्वारा विवाहित का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया ।
घटना मुफ्फसिल थानाक्षेत्र क्षेत्र के विष्णुपुरा गाँव की है 26 वर्षीय मृतका जमीला खातून विष्णुपुरा गाँव निवासी आश मुहम्मद की पत्नी बताई जाती जिसका पति सेना मे आईटीबीपी का जवान है ।
इस संबंध मे कोपा थानाक्षेत्र के कोपा बाजार निवासी मृत विवाहिता की माँ वहीदा बेगम ने पुत्री की सास ससुर व उसकी जेठानी को नामजद अभियुक्त बना दहेज की बकाए रकम की माँग को ले पुत्री को अक्सर प्रताड़ित किए जाने की बात कही है जिससे तंग आकर उसकी पुत्री ने खुदकुशी कर ली वही विवाहिता ने कैसे खुदकुशी की इस मामले मे मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का कहना है कि इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है थानाध्यक्ष के मुताबिक घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो मृतका का शव जमीन पर लिटाया हुआ पाया गया जिसे बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया जिस मामले मे मृतका की माँ वहीदा बेगम के द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद मृत विवाहिता की सास ससुर व जेठानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।