दैनिक खोज खबर/छपरा। रसोई गैस के पारदर्शी तरीके से वितरण और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने एलपीजी आपूर्त्तिकर्त्ता कंपनियों के प्रबंधन के प्रतिनिधियों, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं मार्केटिंग ऑफिसर्स के साथ बैठक की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि एलपीजी सिलिंडर के आपूर्त्ति की कोई समस्या नहीं है, इसका वितरण पारदर्शी एवं नियंत्रित तरीके से किया जा रहा है।उपभोक्ताओं को इस आशय की जानकारी देने के लिये सभी गैस एजेंसी के बाहर बैनर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं मार्केटिंग ऑफिसर्स को लगातार फील्ड में रहकर गैस वितरण पर नजर बनाये रखने का निर्देश दिया गया। सभी मार्केटिंग ऑफिसर को प्रतिदिन अपने क्षेत्रान्तर्गत के प्रत्येक गैस एजेंसी का निरीक्षण कर दैनिक प्रतिवेदन भेजने को कहा गया। वही सभी लोगों से अपील की गई  कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें।

प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी भी रखेंगे निरंतर नजर :
गैस एजेंसियों द्वारा वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निदेशानुसार 21 दंडाधिकारियों की की गई है प्रतिनियुक्ति, जो प्रतिदिन के स्टॉक एवं वितरण पर नजर रखेंगें। जिला के प्रत्येक गैस एजेंसी पर गैस वितरण के दरम्यान विधि व्यवस्था बनाये रखने  के लिये अलग अलग 67 दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.इस संबंध में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्तादेश जारी किया गया है। रसोई गैस से संबंधित किसी भी तरह की समस्या को लेकर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या –  06152-245023 पर  क्रियाशील, सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक लोग इस नंबर पर गैस से संबंधित किसी भी तरह की समस्या की जानकारी दे सकते हैं।

नियंत्रण कक्ष में दो पालियों में किये गये हैं नोडल अधिकारी एवं कर्मी प्रतिनियुक्त :

किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी का मामला संज्ञान में आने पर एसेंसियल कमोडिटी एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई होगी। बैठक में जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, एचपीसीएल, बीपीसीएल एवम आईओसीएल कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं  मार्केटिंग ऑफिसर जुड़े थे।
__