
छपरा सदर अस्पताल में मशरक के 7 लोगों का हो रहा है इलाज
दैनिक खोज खबर/छपरा। शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने आज सदर अस्पताल छपरा में जाकर मशरक के इलाजरत लोगों से मुलाकात की। अधिकारी द्वय ने सभी इलाजरत लोगों से एक एक कर उनके तबियत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ईलाज कर रहे चिकित्सकों से सभी इलाजरत लोगों के स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। सभी लोगों का ईलाज सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जारी ईलाज के बारे में जानकारी लेते हुये जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी व्यक्ति के ईलाज में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिये।
जिलाधिकारी ने सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। सभी लोगों से अपील है कि अगर कोई भी व्यक्ति बीमार हैं तो उन्हें इलाज के लिये निकटतम अस्पताल में ले जाएं, उन्हें बेहतर ईलाज देने के लिये प्रशासन प्रतिबद्ध है।




Recent Comments