बेतिया – गौनाहा:– *दो पीस सखुआ व दो पीस शीशम के लकड़ी समेत तीन धराये भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* एसएसबी के जवान व वन विभाग के फोर्सगार्ड के संयुक्त छापेमारी में एक टायर गाड़ी पर लोड दो पीस सखुआ व दो पीस शीशम के लकडी समेत तीन लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि गई हैं ।
इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि पीरारी बीओपी के जवान व सिरीसवा रेंज के फोर्सगार्ड ने चोरवाह नदी के सौ मीटर दूर मंडिहा रोड से एक टायर गाडी पर लोड दो पीस सखुआ लकड़ी व दो पीस शीशम लकड़ी के साथ एक मोटर साइकिल BR-22-A-8355 व तीन तस्कर मटीयरीया थाना क्षेत्र के लक्षनौता निवासी सफिकुर अंसारी के पुत्र मंजुर अंसारी, सौकत मियां के पुत्र रौफुल अजाम, नुरूल मियां के पुत्र खलिफुल अंसारी को गिरफ्तार कर रेंज औफिस सिरीसवा को सुपुर्द किया गया है ।