
माँझी (सारण) । स्थानीय थाना पुलिस ने जयप्रभा सेतु के बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 29 कार्टून बियर के साथ एक बोलेरो वाहन को जप्त कर लिया। वहीं चार धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि यूपी के बलिया से बोलेरो पर बड़े पैमाने पर शराब लोड कर आरा ले जाया जा रहा है। जिसके आधार पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी यूपी की ओर से एक बोलेरो आती दिखाई दी। जब उसे रोक कर चेक किया गया तो यूपी प्रोडक्ट बियर के कार्टून दिखाई दिए। उसके बाद वाहन को जप्त कर लिया गया। वहीं उस पर सवार चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिनमें धनबाद जिला के अंतर्गत भुली थाना क्षेत्र निवासी व वर्तमान में एकमा थाना क्षेत्र के भुइली गांव निवासी ब्रजेश सिह के पुत्र पंकज सिंह, भोजपुर जिला के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी बिंदु साह के पुत्र अखिलेश साह व श्याम बाबू गोंड के पुत्र राहुल गोंड तथा भोजपुर के ही भड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला निवासी राम पुकार सिह के पुत्र राम पुकार सिंह शामिल हैं।




Recent Comments