सारण :जद (यू)  एकमा  प्रखंड के अध्यक्ष बने राजेश्वर 
#सर्वसम्मति से हुए मनोनीत ,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
#न्यूज़ इनपुट -देवेंद्र कुमार सिंह 

रसूलपुर 
स्थानीय चट्टी स्थित प्रखंड जदयू कार्यालय सह स्थानीय बिधायक के आवास पर बुधवार को आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व स्थानीय बिधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने एकमा के पूर्व उप प्रमुख राजेश्वर सिंह को सर्वसम्मति से एकमा का प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोनीत किया।अध्यक्ष पद के लिए राजेश्वर सिंह का नाम घोषित होते हीं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड पड़ी ।इस मौके पर बिधायक धूमल ने मनोनीत अध्यक्ष को माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि श्री सिंह के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने से कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा वहीं पार्टी के कार्यो में भी तेजी आएगी।इसमौके पर अरबिन्द सिंह, सुमन सिंह, राजेश पटेल आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी एवं मिठाईयाँ बाँटी।