जितेंद्र को गोली मारने के मामले में पुलिस कर रही है बिंदुवार जांच

परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान : जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के समीप एक मोबाईल दूकानदार सह वीडियोग्राफर को अपराधियों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया।तथा घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से भाग निकले। उधर घटना की सूचना जैसे ही जामो बाजार थानाअध्यक्ष सूरज प्रसाद को लगी तो वे तुरंत दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचे। तथा घटना की छानबीन में जुट गए। बाद में श्री प्रसाद ने घायल दुकानदार को देखने व उसका मौखिक बयान लेने सदर अस्पताल पहुंचे। जहां घायल अपना मौखिक बयान देने से कतराते रहा हालांकि घायल ने पुलिस को यह भी बताया कि गोली मारने वाले लोगों को मैं पहचान रहा हूं।उधर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक इसी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कला गांव निवासी मंगल साह का पुत्र जितेंद्र साह बताया जा रहा है ।घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक घायल जितेंद्र साह बाइक सवार होकर मझौलिया के रास्ते किसी गांव में वीडियोग्राफी करने के लिए जा रहा था कि तभी मोती मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आए अपराधियों ने उसे गोली मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से भाग निकले।घायल जितेंद्र साह शादी समारोह में वीडियोग्राफी का काम भी करता है। तथा उसके आचरण को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है इस संबंध में पूछे जाने पर जामो बाजार थाना अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने कहा कि घटना के बारे में इतनी जल्दी बाजी में, मैं कुछ भी नहीं कह सकता क्योंकि अनुसंधान प्रभावित होगी। लेकिन जल्द ही जल्द घटना का पटाक्षेप कर लिया जाएगा।