सड़क दुर्घटना मामले में पांचवें दिन दर्ज हुई प्राथमिकी
दारौंदा (सिवान) : सिवान-छपरा मुख्य पथ पर ढोलकिया पुल के समीप दो जून की रात हुई सड़क हादसे में पांचवें दिन प्राथमिकी दर्ज हुई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार
सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज पटना में चल रहा है। इस मामले में छपरा के महमदपुर
दहियावा निवासी कौशल नारायण के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि छपरा से सिवान एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे तभी छपरा के सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने भी किसी केस के
अनुसंधान के लिए वह भी उसी कार में बैठ गए थे। गाड़ी में पांच सवार थे, जिनमें दो की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप घायल हो गए। जिनका इलाज पटना में चल रहा है। इस घटना में बनियापुर थाना क्षेत्र के नदौवा निवासी धीरज कुमार शर्मा उर्फ चंद्रशेखर शर्मा की मौत घटनास्थल पर हो गई थी और एक घायल मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सरदार राय टोला निवासी रामाधार सिंह (58) की मौत इलाज के क्रम हो हो गई। घायलों में छपरा के सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार राय, प्रिंस कुमार राय एवं छपरा के महमदपुर निवासी डॉ. वशिष्ठ नारायण यादव के पुत्र कौशल कुमार यादव का इलाज पटना में चल रहा है। दारौंदा थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
——–




Recent Comments