बेतिया – गौनाहा:– ​*आरटीपीएस काउंटर के लाइन मे एक मासूम की मौत*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत RTPS काउंटर पर बुधवार को राशन कार्ड के लिए निवास प्रमाण पत्र बनवाने आई एक महिला की तीन माह की दुधमुही बच्ची की मौत हो गई। आनन फानन में उसे रेफरल अस्पताल गौनाहा ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत का कारणों का पता नहीं चला है। कि बच्ची की मौत ठंड के कारण हुई है या भीड़ में दबकर हुई है। प्रखंड परिसर मे आलाव की व्यवस्था नही होने के कारण एक तीन महीने की दुधमुही बच्ची आज काल के गाल मे समा गयी । 
बताया जाता है कि पकडी बिषैली निवासी धुरी साह की पत्नी दुलारी देवी राशन कार्ड बनवाने को लेकर RTPS काउंटर पर निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लाइन मे खडी थी। तभी उसे एहसास हुआ की उसकी दुधमुही बच्ची बोलना और खेलना बंद कर दी है । आनन फानन मे उसे रेफरल हॉस्पिटल गौनाहा मे दिखाया गया तो प्रभारी चिकित्सक अवधेश कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
बताते चले कि प्रखंड मे आये दिन राशन कार्ड बनवाने को लेकर निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य होने के कारण कड़ाके कि ठंड मे सौकडो के संख्या मे महिलाऐ RTPS काउंटर पर अपने छोटे छोटे बच्चे के साथ पहुच निवास प्रमाण पत्र बनवा रहे है । 
लेकिन प्रशासन के द्वारा ठंड से बचने के लिए प्रखंड परिसर मे कही पर अलाव की कोई व्यवस्था नही कीया गया है ।
जिसके कारण आज एक दुधमुही बच्चे ने प्रखंड क्षेत्र मे पड रही कड़ाके की ठंड मे दम तोड़ा दिया ।
इधर सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा का कहना है कि डाक्टर से मिलने पर पता चला है की उसकी मौत हास्पिटल लाने से पहले ही हो गई थी। उस बच्ची की मौत आरटीपीएस काउंटर पर लाइन मे लगने के कारण नही हुआ है ।