परवेज अख्तर /सिवान

 रघुनाथपुर थाना के पतार पंचायत के धर्मवा निवासी किसनाथ गोंड के दिनेश गोंड की मौत सोमवार को ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई। वहीं इसी पंचायत के चंदौली गांव के 18 पिंकू यादव की गंभीर बीमारी के कारण पटना के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की सुबह मौत हो गई। इन दोनों की मौत से पंचायत में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि धर्मवा गांव निवासी किसनाथ गो़ड के पुत्र दिनेश गो़ड 10 माह पूर्व चेन्नई राज्य के विजयवाड़ा टाउन में मजदूरी करने गया था, जहां पर ठेकेदार के अंदर में रह कर कंस्ट्रक्शन लाइन का काम कर रहा था। वहीं बहुमंजिला इमारत बनाने का का काम चल रहा था। काम के दौरान अचानक तीन मंजिल से नीचे गिर गया, जहां मजदूरों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत इलाज के दौरान हो गई। इसकी खबर गांव में पहुंचते ही पत्नी अनीता देवी व दो पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है।