सारण :मुख्यमंत्री नीतिश कुमार सबसे बड़े समाज सुधारक-धूमल
#बिहार में पूर्णतः शराब बन्दी से गरीबों के घर लौटी खुशियाँ
#न्यूज़ इनपुट -देवेंद्र कुमार सिंह

रसूलपुर
बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतिश कुमार एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने प्रदेश के न सिर्फ बिकास के कार्यों पर ध्यान दिया बल्कि समाज में फैली कुरीतियों पर भी ध्यान दिया।उक्त बातें एकमा के जदयू बिधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने रसूलपुर चट्टी स्थित अपने आवास सह जदयू कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ।वे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ट नारायण सिंह के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को देश का सबसे बड़ा समाज सुधारक बताया।बिहार में पूर्णतः शराब बंदी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शराब बन्दी से न सिर्फ गरीबों का उत्थान हुआ है बल्कि हर परिवार में खुशियाँ लौट आयी है।इसके पूर्व प्रखंड प्रभारी सत्य प्रकाश यादव, नवलकिशीर सिंह, आदि बक्ताओं ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं, सात निश्चय, शराब बन्दी, दहेज बन्दी आदि योजनाओं को पूर्णतः सफल बताते हुए उसपर बिस्तृत चर्चा की।समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह व संचालन बिकास कुमार ने किया।मौके पर मुखिया बेदप्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह, भरत दुबे,बिपीन सिंह, मुरली सोनी,हरिहर दुबे,संतोष प्रसाद अनिल सोनी ,नन्हकू सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments